Under 19:भारत और पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, टूर्नामेन्ट जीतने पर रहेगी नज़र
(Under 19) Source: Dawn
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:42 AM
नई दिल्ली: अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19) के ग्रुप राउंड के मुकाबले खत्म हो गए हैं। क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें भी शामिल हो गई हैं। भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) दोनों ही टीमों ने अंतिम-8 में जगह बना लिया है। ऐसे में सभी की नजर इस पर है कि आखिर दाेनों के बीच भिड़ंत कब होने वाली है।
भारत और पाकिस्तान दोनों ही ने अपने-अपने तीनों ग्रुप का मुकाबला जीत लिया है। ऐसे में दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है। पाकिस्तान की टीम क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) में 28 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया (Australia) से जबकि भारत की भिड़ंत 29 जनवरी को बांग्लादेश से भिड़ने जा रही है। 27 जनवरी को श्रीलंका की भिड़ंत अफगानिस्तान के साथ जबकि 26 जनवरी को इंग्लैंड व साउथ अफ्रीका आमने-सामने होने वाले हैं।
भारत सबसे अधिक 4 बार अंडर-19 (Under-19) वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। ऐसे में उसे इस बार भी टूर्नामेन्ट का दावेदार समझा जा रहा है। भारत यदि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर लेता है तो सेमीफाइनल में उसकी भिड़ंत श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।
भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल (Semifinal) में नहीं भिड़ने जा रहे हैं। दोनों ही टीमें अगर क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले जीतने में सफल हो जाती है तो वे फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ उतर सकती हैं। अब सभी चाहेंगे कि दोनों ही टीमें खिताबी मुकाबले में पहुंच जाएं। फाइनल 5 फरवरी को होने जा रहा है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास काे देखा जाए तो यह टूर्नामेंट का 14वां सीजन (Season 14) होने वाला है। भारत 4 बार तो पाकिस्तान ने 2 बार खिताब जीतने में कामयाब हुए है। भारत और पाकिस्तान इससे पहले 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेल चुका है।
पाकिस्तान ने यह मुकाबला 38 रन से जीत लिया था। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 109 रन बनाया था। जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 71 रन बनाकर आउट हो गई थी। अंडर-19 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच अब तक 10 बार भिड़ंत हो चुकी है। दोनों को 5-5 मैच जीतने में कामयाब हुए हैं।