WPL 2023: यूपी वॉरियर्ज ने जीता मुकाबला, गुजरात जायंट्स को 3 विकेट से हराया
Pic Source: NDTV Sports
भारत
RP Raghuvanshi
06 Mar 2023 05:25 AM
नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग वाले शानदार मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज (UP Warriors) ने गुजरात जायंट्स (Gujrat Giants) को 3 विकेट से हराया है। यूपी (WPL 2023) को आखिरी 18 बॉल पर 53 रन चाहिए था। टीम की बैटर ग्रैस हैरिस ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में कामयाब हुई। उन्होंने 26 बॉल पर नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। गुजरात से किम गार्थ ने 5 विकेट हासिल किया था।
26 बॉल पर 70 रन बनाने में हुई कामयाब
यूपी वॉरियर्ज ने 15.4 ओवर (WPL 2023) में 105 रन पर 7 विकेट गंवा दिया था। टीम को 65 रन की जरूरत मानी जा रही थी। तब टीम की बैटर ग्रेस हैरिस क्रीज पर मौजूद थी। उन्हें सोफी एक्लेस्टन ने साथ दिया था। दोनों ने 19.5 ओवर तक बैटिंग कर रही थी और 26 बॉल में 70 रन जोड़कर यूपी को जीत दिलाया था।
किरण नवगिरे ने भी बनाया अर्धशतक
170 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी यूपी ने पावरप्ले (Powerplay) के दौरान 3 विकेट खो दिया था। किरण नवगिरे ने यहां से पारी संभाली, उन्होंने 53 रन बनाया था। नवगिरे के बाद हैरिस और एक्लेस्टन ने आक्रामक बल्लेबाजी से मैच पलटकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
यूपी की बाकी बैटर्स में एलिसा हीली 7, श्वेता सेहरावत 5, ताहलिया मैक्ग्रा 0, दीप्ति शर्मा 11, सिमरन शेख 0 और देविका वैद्य 4 रन बनाने के पवेलियन लौट गई थी।