राजस्थान रॉयल्स कैंप में पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी जीतने का भरा दम

इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स कैंप से एक बड़ी और उत्साह बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने प्री-सीजन कैंप जॉइन कर लिया है। अब वह राजस्थान के साथ नए सीजन की तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं, जिससे फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

locationभारत
userAbhijeet Yadav
calendar17 Mar 2026 10:38 AM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें



डेब्यू सीजन में ही बना चुके हैं बड़ी पहचान

वैभव ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था और पहले ही सीजन में इतिहास रच दिया था। वह 14 साल 23 दिन की उम्र में आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई उनकी तूफानी पारी आज भी चर्चा में रहती है। उस मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 38 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। उन्होंने 35 गेंदों में शतक पूरा किया था, जो आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतकों में शामिल है। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के निकले थे।

कम मौकों में छोड़ी गहरी छाप

पिछले सीजन में वैभव सूर्यवंशी को 7 मैचों में मौका मिला था। इन 7 पारियों में उन्होंने 36 की औसत से 252 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनका आक्रामक अंदाज रहा, जहां उन्होंने चौकों से ज्यादा छक्के लगाए। कम उम्र में इतने आत्मविश्वास और विस्फोटक शैली के साथ उन्होंने साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में राजस्थान रॉयल्स के बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। IPL 2026

","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2026/3/वैभव_सूर्यवंशी.webp","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2026/3/वैभव_सूर्यवंशी.webp","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"Abhijeet Yadav","url":"https://chetnamanch.com/author/abhijeet-yadav-49"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2026-03-17T10:38:23+05:30","dateModified":"2026-03-17T10:38:31+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"स्पोर्ट्स"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि