विज्ञापन
आईपीएल 2026 में भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल गया है। भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बारे ऐसा कहा जाए तो कोई जल्दबाजी नहीं होगी। महज 15 वर्ष की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी गूंज अब पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल गया है। भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बारे ऐसा कहा जाए तो कोई जल्दबाजी नहीं होगी। महज 15 वर्ष की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी गूंज अब पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने न सिर्फ शानदार बल्लेबाजी की, बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया। जयपुर के प्रसिद्ध सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को सीजन में 500 रन पूरे करने के लिए 14 रनों की जरूरत थी। उन्होंने बेहद आत्मविश्वास के साथ मात्र 14 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर ली और IPL के इतिहास में सबसे कम उम्र में 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने ऋषभ पंत का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी। IPL 2026
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस मुकाबले में जमकर बोला। उन्होंने मात्र 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और लखनऊ के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी नजर आए। मैच में उन्होंने 10 छक्कों की मदद से 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। वैभव आईपीएल के एक सीजन में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अब उनके नाम 53 छक्के दर्ज हो चुके हैं, जिससे उन्होंने आंद्रे रसेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज को भी पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे। वैभव सूर्यवंशी अब इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं और उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वह इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भी चुनौती दे सकते हैं। IPL 2026
क्रिस गेल – 59 छक्के
वैभव सूर्यवंशी – 53 छक्के
आंद्रे रसेल – 52 छक्के
क्रिस गेल – 51 छक्के IPL 2026
विज्ञापन