विज्ञापन
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में आज क्रिकेट प्रेमियों की नजरें एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। मुल्लांपुर के न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस से है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में आज क्रिकेट प्रेमियों की नजरें एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। मुल्लांपुर के न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस से है। एक तरफ शुभमन गिल की मजबूत GT टीम है, तो दूसरी ओर आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स, जिसकी सबसे बड़ी उम्मीद एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं। IPL 2026
आज का मुकाबला वैभव सूर्यवंशी के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं माना जा रहा है। सामने गुजरात टाइटंस की वह गेंदबाजी यूनिट है, जिसमें कगिसो रबाडा की रफ्तार, मोहम्मद सिराज की स्विंग, प्रसिद्ध कृष्णा की धार और राशिद खान जैसे दिग्गज गेंदबाज की चुनौती आएगी । ऐसे में वैभव की हर पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि मैच की दिशा तय करने की क्षमता भी रखेगी। पिछले मैच में उन्होंने 12 छक्कों की मदद से 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर यह साबित कर दिया था कि वह बड़े मौकों पर दबाव में नहीं टूटते, बल्कि उसे अपने पक्ष में बदल देते हैं। अब नजरें इस बात पर होंगी कि क्या वह एक बार फिर उसी आक्रामक अंदाज को दोहरा पाते हैं या नहीं। IPL 2026
वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं। उनके नाम अब तक सिर्फ 402 गेंदों पर 89 छक्के दर्ज हैं। अगर वह आज के मुकाबले में 11 छक्के और जोड़ देते हैं, तो वह IPL में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल के नाम है, जिन्होंने 657 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव के पास इस रिकॉर्ड को काफी बड़े अंतर से तोड़ने का सुनहरा मौका है। IPL 2026
सिर्फ छक्कों का रिकॉर्ड ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 680 रन बनाए हैं और फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। उनके करीब गुजरात के साई सुदर्शन और शुभमन गिल लगातार पीछा कर रहे हैं, जबकि विराट कोहली भी 600 रनों के साथ टॉप-6 में बने हुए हैं। अगर राजस्थान आज यह मुकाबला जीतती है, तो ऑरेंज कैप पर भी वैभव की पकड़ लगभग तय मानी जा रही है। IPL 2026
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अन्य। IPL 2026
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, जोफ्रा आर्चर और अन्य। IPL 2026
विज्ञापन