विज्ञापन
बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। श्रीलंका के दांबुला में खेले गए त्रिकोणीय श्रृंखला के महत्वपूर्ण मुकाबले में इंडिया ए के इस युवा ओपनर ने तेज शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।

Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। श्रीलंका के दांबुला में खेले गए त्रिकोणीय श्रृंखला के महत्वपूर्ण मुकाबले में इंडिया ए के इस युवा ओपनर ने तेज शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। नतीजतन, उनकी पारी महज 21 रन पर सिमट गई। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम करने वाले वैभव से इस मैच में भी बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि, एक बार फिर वह अच्छी शुरुआत को लंबी पारी में बदलने का मौका गंवा बैठे। Vaibhav Suryavanshi
तिलक वर्मा की कप्तानी में उतरी इंडिया ए टीम को पहले बल्लेबाजी का अवसर मिला। पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही सकारात्मक रवैया अपनाया और श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी में तीन चौके और एक शानदार छक्का लगाया। उन्होंने केवल 14 गेंदों में 21 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा। ऐसा लग रहा था कि वह इस बार बड़ी पारी खेलने की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन श्रीलंका के ऑफ स्पिनर सहान अराच्चिगे ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वैभव गेंद को सही ढंग से टाइम नहीं कर सके और कवर क्षेत्र में आसान कैच थमा बैठे। उनके आउट होते ही इंडिया ए को शुरुआती झटका लग गया। Vaibhav Suryavanshi
श्रीलंका में आयोजित इस त्रिकोणीय श्रृंखला में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। शुरुआती मुकाबलों में उन्होंने 14 और 44 रन की पारियां खेली थीं, जबकि इस मैच में उनके बल्ले से 21 रन निकले। अफगानिस्तान ए के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इस मैच में मजबूत वापसी की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरी थी। वहीं क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें लगातार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं, जिन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से नई पहचान बनाई है। Vaibhav Suryavanshi
विज्ञापन