क्रिकेट जगत में एक बार फिर भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने रिकॉर्ड बुक को नया रूप दे दिया।

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट जगत में एक बार फिर भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने रिकॉर्ड बुक को नया रूप दे दिया। वैभव सूर्यवंशी अब वनडे क्रिकेट (लिस्ट ए) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केवल 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर पुराना सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज द्वारा 12 गेंदों में बनाए गए अर्धशतक के नाम था। बाएं हाथ के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाकर 50 रन पूरे किए, यानी उन्होंने यह उपलब्धि बिना किसी रन दौड़े हासिल की। Vaibhav Suryavanshi
यह प्रदर्शन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पिछले मुकाबले में श्रीलंका-ए के खिलाफ मैदान पर उनकी तीखी बहस और टकराव चर्चा में रहा था। आलोचनाओं और विवादों के बीच वैभव ने इस बार अपने बल्ले से जवाब दिया और फाइनल मुकाबले में विपक्षी गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी नजर आए। Vaibhav Suryavanshi
विज्ञापन