विज्ञापन
आईपीएल 2026 का सीजन जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लगातार दूसरी खिताबी जीत के लिए चर्चा में रहा, वहीं राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस और रिकॉर्डतोड़ अवॉर्ड्स के दम पर सुर्खियों पर कब्जा जमाया।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का सीजन जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लगातार दूसरी खिताबी जीत के लिए चर्चा में रहा, वहीं राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस और रिकॉर्डतोड़ अवॉर्ड्स के दम पर सुर्खियों पर कब्जा जमाया। इस सीजन में उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि पांच बड़े व्यक्तिगत सम्मान हासिल किए। IPL 2026
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये की राशि में रिटेन किया था, जो उनके सीजन की आधार आय बनी। इसके साथ ही उन्हें हर मुकाबले के लिए 7.5 लाख रुपये मैच फीस के तौर पर दी गई। लीग स्टेज में खेले गए 14 मैचों से उनकी कुल मैच फीस करीब 1.05 करोड़ रुपये तक पहुंची, जबकि प्लेऑफ में दो मुकाबले खेलने के बाद अतिरिक्त 15 लाख रुपये और उनके खाते में जुड़े। IPL 2026
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन न सिर्फ रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ, बल्कि उन्हें व्यक्तिगत अवॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने ऑरेंज कैप जीतकर 10 लाख रुपये अपने नाम किए, जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए उन्हें 15 लाख रुपये का विशेष सम्मान मिला। इसके अलावा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए 10 लाख रुपये और इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के तहत भी 10 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई। सबसे खास पल तब आया जब उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन चुना गया। इस सम्मान के तहत उन्हें 10 लाख रुपये नकद के साथ टाटा सिएरा कार भी मिली, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। IPL 2026
विज्ञापन