भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर क्रिकेट जगत में चर्चा बटोरी है। महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले वैभव ने मुश्किल दौर के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया।

Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर क्रिकेट जगत में चर्चा बटोरी है। महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले वैभव ने मुश्किल दौर के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। अब फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी अगली बार कब टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव ने 151 रन बनाकर अपनी प्रतिभा साबित की। इस दौरान उनके बल्ले से दो शानदार अर्धशतक निकले। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उनकी पारियों की बदौलत भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया। Vaibhav Suryavanshi
जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम का अगला बड़ा विदेशी दौरा श्रीलंका का होगा। इस दौरे पर भारत को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी अभी टेस्ट टीम की योजनाओं में शामिल नहीं हैं, इसलिए श्रीलंका दौरे पर उनके खेलने की संभावना बेहद कम है। वैभव ने अभी तक टी20 क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है और टीम मैनेजमेंट उन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ाने की रणनीति अपना सकता है। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव संभालना बड़ी चुनौती होती है, इसलिए चयनकर्ता उनके करियर को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहेंगे। Vaibhav Suryavanshi
भारतीय टीम की अगली टी20 सीरीज अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाएगी। वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पहले वनडे और फिर टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।
अगर वैभव सूर्यवंशी अपनी मौजूदा फॉर्म को बरकरार रखते हैं तो उन्हें इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है। युवा बल्लेबाज ने जिस तरह से जिम्बाब्वे में प्रदर्शन किया है, उससे उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर आकर्षित किया है। Vaibhav Suryavanshi
विज्ञापन