टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 5 साल बाद की गेंदबाजी , एक्शन देखते ही हंसने लगे स्मिथ
भारत
RP Raghuvanshi
21 Oct 2021 07:03 AM
भारत
RP Raghuvanshi
21 Oct 2021 07:03 AM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत और ऑस्ट्रेलिया में हुए अभ्यास मैच में भारत ने 8 विकट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने आए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवर में 5 विकेट पर 152 रन का स्कोर बनाया। चेज करने उतरी भारत ने 13 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर लक्ष्य बना लिया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 60 और केएल राहुल (KL Rahul) ने 39 रनों की पारी खेली। रोहित की बल्लेबाजी के साथ ही इस मैच में विराट कोहली ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने कुल 2 ओवर में 12 रन खर्च किया।
भारतीय कप्तान करीब 5 साल होने के बाद टी-20 क्रिकेट में गेंदबाजी कर रहे थे। पिछली बार उन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप (World Cup) में वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी किया था। वहीं ओवरऑल कोहली ने पिछली बार गेंदबाजी पिछले साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से किया था।
कोहली की गेंदबाजी करने के दौरान क्रीज पर स्टीव स्मिथ खेल रहे थे। कोहली (Kohli) का एक्शन देखकर स्मिथ हंस दिए। उन्होंने एक्शन की नकल भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुका है।
तलाश कर रहे छठे गेंदबाज का विकल्प
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अभी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, ऐसे में टीम इंडिया छठे गेंदबाज का विकल्प ढूंढ रही है। टॉस होने के बाद इस वार्म अप मैच में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने भी बताया था कि इस मैच में छठे गेंदबाजी विकल्प को तलाश लिया जाएगा। बल्लेबाजी क्रम में भी अतिरिक्त बल्लेबाज की खोज कर रहे थे। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया कि ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ दूसरे और आखिरी वार्म अप मैच में सभी तरह का इस्तेमाल किया जाएगा।