भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से पहले, विराट कोहली (Virat Kohli) ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है। आमतौर पर सोशल मीडिया पर पर्सनल मैसेज कम ही शेयर करने वाले कोहली ने इस बार एक क्रिप्टिक स्टेटस डाला, जिसमें उन्होंने लिखा, "आप तभी फेल होते हो जब आप हार मानने का फैसला कर लेते हैं"। Virat Kohli
यह पोस्ट न सिर्फ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बल्कि फैंस ने इसे लेकर कई कयास भी लगाए हैं। कुछ फैंस ने इसे कोहली के रिटायरमेंट से जोड़ा, तो वहीं कुछ ने इसका मतलब निकाला कि वह 2027 के वर्ल्ड कप के लिए तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में फैन्स इस पोस्ट को लेकर कन्फ्यूज हो गए हैं कि क्या कोहली जल्द ही क्रिकेट से अलविदा लेने वाले हैं, या फिर वह अपने करियर के नए अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं।
क्या है कोहली की क्रिकेट यात्रा
विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। वहीं, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भी पिछले साल वर्ल्ड कप जीतने के बाद संन्यास का फैसला लिया। लेकिन वनडे फॉर्मेट में कोहली का जोश अभी भी बरकरार है। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं और 19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में खेलेंगे।
टीम इंडिया के लिए नई जिम्मेदारी
इस सीरीज़ में कोहली और रोहित शर्मा को नए वनडे कप्तान शुभमन गिल के अंडर खेलते हुए देखा जाएगा। इस बदलाव के बाद फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि कोहली और गिल की साझेदारी भारतीय टीम को और भी मजबूती देगी।
कोहली का यह पोस्ट और उनकी आगामी सीरीज़ का समापन क्रिकेट जगत के लिए दिलचस्प होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अगले कुछ सालों में किस दिशा में आगे बढ़ते हैं – क्या यह वर्ल्ड कप 2027 के लिए उनकी नई शुरुआत है या फिर कोहली का क्रिकेट जीवन जल्द ही समापन की ओर बढ़ रहा है।