विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2026 में विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी उनके बल्ले की चमक जरा भी फीकी नहीं पड़ी है।

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी उनके बल्ले की चमक जरा भी फीकी नहीं पड़ी है। 37 साल की उम्र में भी कोहली जिस निरंतरता और आत्मविश्वास के साथ रन बना रहे हैं, उसने साबित कर दिया है कि बड़े खिलाड़ी वक्त के साथ छोटे नहीं होते। यही वजह है कि युवा सितारों से भरे इस सीजन में भी विराट सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। IPL 2026
वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे कई आक्रामक बल्लेबाज इस सीजन में चर्चा में हैं, लेकिन रन बनाने की होड़ में फिलहाल विराट कोहली सबसे ऊपर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बुधवार को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन की अहम पारी खेली। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने 5 मैचों में 57 की औसत से 228 रन अपने नाम कर लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 158 से ज्यादा का है, जो बताता है कि वह सिर्फ टिककर नहीं, बल्कि तेजी से भी रन बना रहे हैं। IPL 2026
लखनऊ के खिलाफ विराट अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। अगर वह एक रन और जोड़ लेते तो इस सीजन में उनका यह तीसरा पचासा होता। फिर भी उनकी बल्लेबाजी का असर साफ दिखा। अब तक खेली गई 5 पारियों में वह 4 बार 30 से ज्यादा रन बना चुके हैं। खास बात यह है कि उनका सबसे कम स्कोर भी 28 रन रहा है, जो उनकी लगातार अच्छी फॉर्म को दर्शाता है। इस सीजन में विराट के बल्ले से अब तक 25 चौके और 8 छक्के निकल चुके हैं। IPL 2026
विराट कोहली ने जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उस ऐतिहासिक मौके पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने एक साथ इस फॉर्मेट को अलविदा कहा था। हालांकि आईपीएल में विराट की बल्लेबाजी देख यह साफ महसूस होता है कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनका प्रभाव अभी भी उतना ही मजबूत है। IPL 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिल सॉल्ट जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने 34 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। आखिर में आवेश खान ने उन्हें आउट जरूर किया, लेकिन तब तक वह आरसीबी की जीत की नींव रख चुके थे। बेंगलुरु ने यह मुकाबला 15.1 ओवर में 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। IPL 2026
12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रन बनाए थे। इस पारी ने आरसीबी की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। दबाव के बीच संयम और सही समय पर आक्रामक शॉट खेलने की उनकी कला उस मैच में भी साफ नजर आई। IPL 2026
10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट ने केवल 16 गेंदों में 32 रन ठोक दिए थे। इस छोटी लेकिन असरदार पारी में उनका स्ट्राइक रेट 200 रहा। हालांकि उस मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विराट ने अपनी लय का संकेत वहीं दे दिया था। IPL 2026
5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में विराट ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए। यह पारी भले बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हुई। उस मुकाबले में भी आरसीबी ने जीत दर्ज की थी। IPL 2026
28 मार्च को खेले गए आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले में विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रन बनाकर सीजन का शानदार आगाज किया था। 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने बेंगलुरु को सिर्फ 16 ओवर के भीतर जीत तक पहुंचा दिया। 38 गेंदों की उस पारी में विराट ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 181.57 रहा, जिसने एक बार फिर उन्हें ‘चेज मास्टर’ साबित कर दिया। IPL 2026
विज्ञापन