अजीत अगरकर की जगह पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक धड़े में लक्ष्मण को नया चीफ सेलेक्टर बनाने पर विचार चल रहा है।

VVS Laxman : भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक धड़े में लक्ष्मण को नया चीफ सेलेक्टर बनाने पर विचार चल रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर वीवीएस लक्ष्मण चीफ सेलेक्टर बनते हैं तो सबसे बड़ा सवाल उनकी सैलरी को लेकर उठ रहा है। क्रिकेट फैंस जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता पद पर पहुंचने के बाद लक्ष्मण को कितनी रकम मिलेगी। VVS Laxman
बीसीसीआई ने कुछ साल पहले भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर के वेतन में बड़ा बदलाव किया था। इससे पहले मुख्य चयनकर्ता को सालाना करीब 1 करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दिया गया। अजीत अगरकर जब टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने थे, तब से उन्हें इस पद के लिए सालाना 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में अगर वीवीएस लक्ष्मण इस पद की जिम्मेदारी संभालते हैं तो उनकी सैलरी भी करीब 3 करोड़ रुपये सालाना रहने की संभावना है। VVS Laxman
अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यकाल जून में पूरा हो चुका था, जिसे बीसीसीआई ने तीन महीने के लिए आगे बढ़ाया था। यह अवधि सितंबर में खत्म होने वाली है। पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि अगरकर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अब वीवीएस लक्ष्मण के नाम की चर्चा ने चयन समिति को लेकर अटकलें बढ़ा दी हैं।
वीवीएस लक्ष्मण वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि इस पद के लिए उन्हें मिलने वाली सैलरी का आधिकारिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। लक्ष्मण लंबे समय से भारतीय क्रिकेट सिस्टम से जुड़े हुए हैं और युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का उनका अनुभव उन्हें चयनकर्ता की भूमिका के लिए मजबूत दावेदार बनाता है। VVS Laxman
वीवीएस लक्ष्मण सिर्फ प्रशासनिक भूमिका तक सीमित नहीं रहे हैं। जरूरत पड़ने पर वह भारतीय टीम की कोचिंग जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। जब राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच थे, तब नियमित कोचिंग स्टाफ को आराम दिए जाने के दौरान लक्ष्मण ने टीम इंडिया के अंतरिम कोच की भूमिका निभाई थी। उस समय उन्हें मुख्य कोच की सैलरी के एक हिस्से के तौर पर भुगतान किया गया था। VVS Laxman
विज्ञापन