WC Qualifier 2023: सीन विलियम्स ने बनाया शानदार रिकॉर्ड
Sean Wiiliams
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 12:28 AM
WC Qualifier 2023: ज़िम्बाब्वे के ऑलराउंडर सीन विलियम्स ने रविवार 18 जून को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में नेपाल के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर मैच में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। विलियम्स ने नेपाल के खिलाफ कड़े मुकाबले में एक शानदार पारी खेल चुके हैं। वह 70 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे और वनडे क्रिकेट में यह जिम्बाब्वे के लिए अब तक का सबसे तेज शतक माना जा रहा है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड रेजिस चकबावा के नाम था, जिन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ 73 गेंदों में शानदार शतक लगा चुके हैं ।जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर में प्रभावशाली शुरुआत करते हुए कड़े मुकाबले में नेपाल पर आठ विकेट से जीत हासिल की थी। टीम ने आसानी से 44.1 ओवर में 291 रन का लक्ष्य हासिल करते हउए जीत मिल गई है
आसिफ शेख शतक लगाने से चूके
ग्रुप ए के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया गया। सलामी बल्लेबाज कुशाल भुरटेल और आसिफ शेख की बेहतरीन पारियों की बदौलत नेपाल 290 रनों का प्रभावशाली स्कोर बनाने में सफल हो गए। भुरटेल ने 99 रन की बेहतरीन पारी खेली और वह शतक बनाने से केवल एक रन से चूक गए थे। शेख ने शानदार अर्धशतक लगाकर 66 रन बना लिया था।
इन टीमों के साथ होंगे अगले मुकाबले-
जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा ने नेपाल के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया और चार विकेट अपने नाम कर चुके हैं। जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान क्रेग एर्विन और सीन विलियम्स ने नाबाद शतक लगाए। एर्विन ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 128 गेंदों पर 121 रन बनाया था। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगा दिया था। आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के पांचवें मैच में जिम्बाब्वे का अगला मुकाबला मंगलवार 20 जून को नीदरलैंड से होने वाला है।