Ind VS WI T20:भारत को 5 साल से नहीं हरा सका वेस्टइंडीज, टी-20 मुकाबले में ये हो सकती है संभावित टीम
IND VS WI (Source: The Indian Express)
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 09:34 AM
नई दिल्ली: भारत के वनडे सीरीज जीतने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ( Ind VS WI T20) 3 मैच की टी-20 सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। फटाफट क्रिकेट के तीनों मुकाबले ईवेड गार्डेने में होने हैं। इस सीरीज में भारत (Indian Team) को जीत के लिए फेवरेट समझा जा रहा है लेकिन वेस्टइंडीज की टीम में टी-20 में काफी मजबूत प्रदर्शन करती है।
चोट की वजह से टीम के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) सीरीज में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं ईशान किशन रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं क्योंकि ईशान को भी टी20 का शानदार बल्लेबाज समझा जाता है। उनकी तूफानी बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज पर दबाव कायम रहेगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1493621825376747522?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1493621825376747522%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Asrcdoc
2017 से नहीं हार सकी है भारतीय टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली तीन द्विपक्षीय की बात करें तो टी-20 सीरीज में भारत ने जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2017 में टी-20 सीरीज में भारत को हराने का कार्य किया था। 5 सालों में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज हराने में कामयाब नहीं हुई है।
टी-20 सीरीज के पहले आईपीएल ऑक्शन में मौजूदा टीम इंडिया में शामिल 10 खिलाड़ियों को काफी बड़े खरीदार मिले थे। ये देखना अहम होगा कि श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और शार्दूल ठाकुर का प्रदर्शन कितना अहम रहता है।
कोहली की फॉर्म में आने की उम्मीद बरकरार
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे सीरीज में काफी साधारण प्रदर्शन रहा था। ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में इस खिलाड़ी से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। कोहली ने पिछला शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ पूरा किया था। कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव से भी टीम को काफी उम्मीद रहने वाली है।
पहली जीत के इरादे से उतरेगा वेस्टइंडीज
स्पिन की बात करें तो युजवेंद्र चहल पर एक बार अपनी फिरकी से वेस्टइंडीज ( Ind VS WI T20) के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। जिन्होंने एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी करने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं जिनकी जगह पर राजस्थान के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को सीरीज में शामिल किया गया है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद बिश्नोई का सीरीज में चयन हुआ है।