विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों का टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को सम्मान देने का भी सबसे बड़ा मंच माना जाता है।

IPL 2026 : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों का टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को सम्मान देने का भी सबसे बड़ा मंच माना जाता है। हर सीजन में सभी टीमें 14-14 मुकाबले खेलती हैं और इसी लंबे सफर के दौरान बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच एक अलग ही जंग देखने को मिलती है। कोई खिलाड़ी रन बनाने की रेस में आगे निकलता है तो कोई विकेटों की झड़ी लगाकर सुर्खियां बटोरता है। इसी प्रतिस्पर्धा को और दिलचस्प बनाने के लिए आईपीएल में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खास नियम बनाया गया है। IPL 2026
आईपीएल में ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज को दी जाती है, जो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। यानी जिस खिलाड़ी के नाम सबसे अधिक रन होते हैं, वही इस खास कैप का हकदार बनता है। टूर्नामेंट के दौरान रन बनाने की रेस लगातार बदलती रहती है। जिस बल्लेबाज के पास सबसे ज्यादा रन होते हैं, वह मैदान पर फील्डिंग के समय ऑरेंज कैप पहनकर उतरता है। जैसे ही कोई दूसरा खिलाड़ी उससे ज्यादा रन बना लेता है, कैप उसके पास चली जाती है। फाइनल मुकाबले के बाद जिस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा रन रहते हैं, उसे आधिकारिक रूप से ऑरेंज कैप का अवॉर्ड दिया जाता है। IPL 2026
पर्पल कैप आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज को दी जाती है। यानी पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज इस सम्मान को हासिल करता है। जैसे ऑरेंज कैप बल्लेबाजों के लिए होती है, उसी तरह पर्पल कैप गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान माना जाता है। टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज मैदान पर पर्पल कैप पहनता है। सीजन खत्म होने के बाद सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को यह अवॉर्ड स्थायी रूप से दिया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑरेंज और पर्पल कैप की शुरुआत आईपीएल के पहले सीजन 2008 से ही की गई थी। तब से लेकर हर सीजन में यह परंपरा जारी है। कई दिग्गज खिलाड़ी इन अवॉर्ड्स को जीत चुके हैं और इनके जरिए अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। IPL 2026
विज्ञापन
विज्ञापन