विज्ञापन
दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल में एक खास परंपरा रही है कि पिछले सीजन की चैंपियन टीम को अगले सीजन के फाइनल की मेजबानी अपने घरेलू मैदान पर करने का अवसर मिलता है। इसी परंपरा के तहत इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर भी उम्मीदें जताई जा रही थीं।

IPL 2026 : दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल में एक खास परंपरा रही है कि पिछले सीजन की चैंपियन टीम को अगले सीजन के फाइनल की मेजबानी अपने घरेलू मैदान पर करने का अवसर मिलता है। इसी परंपरा के तहत इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर भी उम्मीदें जताई जा रही थीं। लेकिन आईपीएल 2026 के फाइनल को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है, अब यह मुकाबला बेंगलुरु में नहीं खेला जाएगा। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर किस वजह से बेंगलुरु से फाइनल की मेजबानी छीनी गई और बीसीसीआई ने प्लेऑफ्स के लिए दो की बजाय तीन शहरों को क्यों चुना? इसी फैसले के पीछे की पूरी कहानी और रणनीतिक कारण अब सामने आ रहे हैं, जो इस बार के आईपीएल को और भी चर्चित बना रहे हैं। IPL 2026
BCCI ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों का शेड्यूल जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि फाइनल की मेजबानी अब अहमदाबाद को दी गई है। बोर्ड के अनुसार यह फैसला कुछ प्रशासनिक और संचालन संबंधी (Operational & Logistical) कारणों के चलते लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु में स्थानीय क्रिकेट प्रशासन और कुछ संबंधित इकाइयों की ओर से ऐसी मांगें सामने आईं, जो BCCI की तय गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं थीं। बताया जा रहा है कि टिकट आवंटन को लेकर भी विवाद जैसी स्थिति बनी, जिसके बाद बोर्ड ने यह कड़ा कदम उठाया। IPL 2026
आमतौर पर आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले केवल दो शहरों में कराए जाते हैं, लेकिन इस बार BCCI ने एक बड़ा बदलाव करते हुए इन्हें तीन शहरों में आयोजित करने का फैसला किया है। IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबले धर्मशाला, चंडीगढ़ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। इनमें क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2, एलिमिनेटर और फाइनल शामिल हैं। BCCI ने इसे एक विशेष परिस्थिति (Special Case) बताया है और कहा है कि यह निर्णय टूर्नामेंट के सुचारु संचालन को ध्यान में रखकर लिया गया है। IPL 2026
विज्ञापन
विज्ञापन