क्या कोलकाता में ही बजेगा फाइनल का बिगुल? CAB ने BCCI को सौंपी रिपोर्ट
IPL 2025
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 09:47 AM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अब कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा या नहीं इस पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि IPL 2025 का फाइनल मुकाबला ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने आयोजन की संभावनाओं पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। बताया जा रहा है कि 3 जून को बारिश की आशंका के चलते BCCI फाइनल के वेन्यू को बदलने पर विचार कर रहा है। इसी बीच, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने इस पर सक्रिय पहल करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है।
क्या कहती है CAB की रिपोर्ट?
CAB ने मौसम विज्ञान केंद्र, कोलकाता से संपर्क करके 3 जून के संभावित मौसम का डेटा इकठ्ठा किया है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि इतने पहले मौसम का सटीक पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। CAB का मानना है कि 25 मई के बाद ही मौसम को लेकर कोई ठोस अनुमान लगाया जा सकता है, और फिलहाल कोलकाता को मेज़बानी से वंचित करना जल्दबाज़ी होगी। इसके अलावा रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है - "हमने पूरे टूर्नामेंट में शानदार आयोजन किया है और हमें विश्वास है कि आगामी मैचों की मेज़बानी के लिए भी हम पूरी तरह तैयार हैं। मौसम को लेकर जो भी आशंका है, वह फिलहाल केवल अनुमान पर आधारित है।
प्लेऑफ मुकाबले के लिए वेन्यू अब तक तय नहीं
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबलों के लिए अभी तक किसी भी वेन्यू की घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबलों के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है।
BCCI द्वारा हाल ही में जारी किए गए नए प्लेऑफ शेड्यूल के अनुसार: क्वालिफायर 1: मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा , एलिमिनेटर - 30 मई को , क्वालिफायर 2: मुकाबला 1 जून को खेला जाएगा। जबकि सीजन का फाइनल मुकाबला 3 जून को होगा। IPL 2025 :