Women's IPL : वायकॉम 18 ने महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार 951 करोड़ रुपये में खरीदे
Viacom18 buys media rights of Women's IPL for Rs 951 crore
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:53 AM
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने घोषणा की कि वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार पांच साल के लिये 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। टी20 लीग के लिये नीलामी मुंबई में सोमवार को क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय पर आयोजित की गई।
वैश्विक अधिकार तीन श्रेणी के हैं, जिनमें टीवी, डिजिटल और मिश्रित अधिकार शामिल हैं। पुरुष आईपीएल में तीनों अधिकार अलग अलग बेचे गए। बीसीसीआई सचिव जय शाह के अनुसार अगले पांच साल में प्रति मैच सात करोड़ 90 हजार रुपये फीस होगी।
जय शाह ने ट्वीट कर कहा कि वायकॉम 18 को महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार मिलने पर बधाई। बीसीसीआई और महिला क्रिकेट में विश्वास करने के लिये धन्यवाद। वायकॉम ने 951 करोड़ रुपये में अधिकार खरीदे यानी प्रति मैच सात करोड़ 90 हजार रुपये अगले पांच साल तक। यह महिला क्रिकेट के लिये बड़ी बात है।
उन्होंने लिखा कि समान मैच फीस के बाद महिला आईपीएल के मीडिया अधिकारों के लिये बोली ऐतिहासिक है। यह भारत में महिला क्रिकेट सशक्तिकरण के लिये बड़ा और निर्णायक कदम है। नयी शुरूआत। पहला महिला आईपीएल मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है, जिसमें पांच टीमें भाग लेंगी। सारे मैच मुंबई में खेले जायेंगे।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida