
पैसा तो हर कोई कमाता है, लेकिन कमाई के साथ आराम और जिंदगी का मजा अगर मिला, तो मज़ा ही अलग होता है। यही हाल है हेनरिक क्लासेन का। साल में सिर्फ आधा काम और आधा आराम, और फिर भी 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई। इस साल जून में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके क्लासन का नियम बेहद सिंपल है 6 महीने काम, 6 महीने आराम। जहां बाकी खिलाड़ी पूरे साल क्रिकेट में व्यस्त रहते हैं, वहीं क्लासन अपने काम के छह महीने T20 लीगों में खेलकर करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। Heinrich Klaasen
जहां बाकी खिलाड़ी पूरी साल मेहनत में रहते हैं, वहीं हेनरिक क्लासन की जिंदगी क्रिकेट और आराम का बेजोड़ मिश्रण है, और उनका सालभर का खेल शेड्यूल भी इसे पूरी तरह दर्शाता है।
जनवरी: SA20 लीग में सक्रिय।
मार्च से मई: IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैदान पर।
जून: मेजर लीग क्रिकेट में खेलते हैं।
जुलाई-अगस्त: द हंड्रेड में अपना जलवा दिखाते हैं।
बाकी छह महीने, यानी सितंबर से दिसंबर, वे आराम और निजी समय में व्यस्त रहते हैं।
क्लासन की कमाई का अंदाज़ा अलग-अलग लीगों में उनकी सैलरी देखकर लगाया जा सकता है। कुल मिलाकर उनकी सालाना कमाई 27.30 करोड़ रुपये के करीब है।
SA20 (जनवरी): लगभग 45 लाख रुपये।
IPL (मार्च-मई): सनराइजर्स हैदराबाद से सबसे ज्यादा, 23 करोड़ रुपये।
मेजर लीग क्रिकेट (जून): 1.53 करोड़ रुपये।
द हंड्रेड (जुलाई-अगस्त): 2.32 करोड़ रुपये।
काम के महीनों के बाद क्लासन का जीवन पूरी तरह आराम और परिवार के नाम है। क्रिकेट से दूर, वे परिवार के साथ घूमने-फिरने, दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और निजी समय का आनंद लेते हैं। यही है हेनरिक क्लासन की “सिक्कों और सुकून वाली” जिंदगी। Heinrich Klaasen