World Archery : प्रियांश कम्पांउड तीरंदाजी में बने विश्व अंडर-21 चैम्पियन
Priyansh becomes world under-21 champion in compound archery
भारत
चेतना मंच
09 Jul 2023 04:42 PM
लिमेरिक (आयरलैंड)। भारतीय तीरंदाज प्रियांश यहां चल रही विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। इससे देश के पदकों की संख्या नौ हो गयी।
प्रियांश ने दी स्लोवेनिया के अलजाज को मात
प्रियांश पुरुष अंडर-21 व्यक्तिगत फाइनल में स्लोवेनिया के अलजाज ब्रेंक को 147-141 से हराकर अंडर-21 विश्व चैम्पियन बने। इससे पहले उभरती हुई तीरंदाज अदिति स्वामी अमेरिका की लिएन ड्रेक को हराकर अंडर-18 महिला विश्व चैम्पियन बनीं।
बरकरार है अदिति की लय
पिछले महीने विश्व कप में अंडर-18 कम्पाउंउ महिला क्वालीफाइंग रिकॉर्ड बनाने वाली अदिति ने इसी लय को जारी रखते हुए यहां चल रही युवा विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में लिएन को 142-136 से पराजित किया। विश्व कप में सीनियर पदार्पण करते हुए अदिति ने पिछले महीने कोलंबिया में टीम कांस्य पदक जीता था।
भारत की छोली में आए पांच स्वर्ण
अदिति ने पिछले साल शारजाह में एशिया कप के तीसरे चरण में व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया था। भारत ने अभी तक नौ पदक जीत लिये हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#worldarchery #priyansh #aditi #sportsnews