World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में दूसरी जीत, पाकिस्तान को 62 से हराया
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:17 AM
World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया है। इसके पहले टीम को श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल हुई थी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने गेंदबाजी चुनी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 367 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं दूसरी पाकिस्तान 45.3 ओवर्स खेलने के बाद 305 रन ही बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ (World Cup 2023) से ओपनर डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने शानदार शतक लगाया था। वहीं दोनों ने 259 की शानदार साझेदारी भी बनाया था। गेंदबाजी ने एडम जेम्पा और मार्कस स्टोयनिस ने बीच के ओवर्स में विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। जम्पा को 4 और स्टोयनिस ने 2 विकेट हासिल किया।
श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स: डच टीम करेगी एक और उलटफेर, या श्रीलंका करेगी पहली जीत दर्ज
शानदार शुरुआत के बाद भी पाकिस्तान हुई फेल
ओपनर्स द्वारा शानदार शुरुआत मिलने के बाद भी पाकिस्तान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। ओपनर्स के आउट होने के बाद से लगातार टीम के विकेट हो रहे थे। बीच में रिजवान और शकील ने पारी को संभालने का काम किया। लोअर मिडिल ऑर्डर में इफ्तिखार और मोहम्मद नवाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
कप्तान बाबर आजम 18, मोहम्मद रिजवान 46, साउद शकील 30 और इफ्तिखार अहमद 26 रन बनाने के बाद आउट हो गए। शकील-रिजवान के अलावा कोई 50 से अधिक की साझेदारी नहीं बना पाया।
टारगेट का पीछे करने उतरी पाकिस्तानी ओपनर्स अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने टीम को शानदार शुरुआत दिलवाया। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक लगाया था। ओपनर्स ने 127 गेंदों पर 134 रन की साझेदारी बना लिया था। अब्दुल्लाह 22वें ओवर में 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और हारिस रऊफ।