
क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं हैं। आज 2 नवंबर की दोपहर मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास लिखा जाएगा, जब भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने दमदार खेल से विरोधियों को पछाड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। अब बारी है आखिरी जंग की जहां दांव पर सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि गर्व, जुनून और 25 साल बाद ‘नए विश्वविजेता’ का ताज भी होगा। ICC Women’s World Cup 2025
भारतीय महिला टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। ये उनका तीसरा वनडे वर्ल्ड कप फाइनल है, और हर खिलाड़ी के मन में सिर्फ एक ख्वाहिश है ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना। दूसरी ओर, लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार इस मुकाम तक पहुंची है। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने जिस आक्रामक अंदाज़ में क्रिकेट खेला है, उसने हर विरोधी टीम को चुनौती दी है। इस फाइनल में टॉस की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीनों महिला वर्ल्ड कप फाइनल में जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करती रही है, वही चैंपियन बनी। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनना किसी बोनस से कम नहीं होगा। ICC Women’s World Cup 2025
डीवाई पाटिल की सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता है, वैसी ही गेंदबाजों की पकड़ मज़बूत होती जाती है—गेंद स्विंग भी करती है और स्पिनर्स को टर्न भी देती है। यही वजह है कि टॉस का एक गलत फैसला भी मैच की दिशा पलट सकता है। ICC Women’s World Cup 2025
2013 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया था पहले बल्लेबाजी की और 114 रनों से बाजी मारी। 2017 में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाए और भारत को 9 रनों से मात दी। 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रनों से रौंद दिया फिर वही पैटर्न, पहले बल्लेबाजी और बड़ी जीत। अब 2025 का फाइनल है, और दिलचस्प बात ये है कि भारत ने सेमीफाइनल इसी मैदान पर खेला थाजहां उसने महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर रिकॉर्ड तोड़ा था। ICC Women’s World Cup 2025