world cup hockey: विश्व कप हॉकी: टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू
world cup hockey
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:36 PM
world cup hockey: भुवनेश्वर। ओडिशा में अगले महीने वाले विश्व कप हॉकी की टिकटों की ऑफलाइन बिक्री सोमवार से शुरू हो गई।
world cup hockey
प्रशंसकों को हालांकि उस समय निराशा हाथ लगी जब उन्हें पता चला कि भारत के पहले तीन मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं।
विश्व कप के मैच 13 से 29 जनवरी के बीच भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम और राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
महिलाओं सहित हॉकी प्रशंसक सुबह काफी जल्दी काउंटर पर टिकट खरीदने पहुंच गए। हालांकि उन्हें भारत के मुकाबलों के टिकट नहीं मिले।
कलिंग हॉकी स्टेडियम के गेट नंबर आठ पर पहुंचे सीआर महापात्रा ने कहा, ‘‘काउंटर पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि सिर्फ 13 और 14 जनवरी के मैच के टिकट उपलब्ध हैं। हालांकि इन दोनों ही दिन भारत का कोई मैच नहीं है। हमें बताया गया कि भारत के मुकाबलों के सभी टिकट बिक गए (ऑनलाइन)।’’
टिकटों की बिक्री कर रही वेबसाइट के अनुसार भारत के 13, 15 और 19 जनवरी को क्रमश: स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के सभी टिकट बिक गए हैं।
हालांकि सभी महापात्रा की तरह निराश नहीं हैं। अर्जेन्टीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच का टिकट खरीदने वाले अखिल दास ने कहा, ‘‘मैं काफी खुश हूं कि मुझे विश्व कप हॉकी मुकाबला देखने का मौका मिलेगा।’’ टिकटों की कीमत 100 से 500 रुपये के बीच रखी गई है।