Amazon पर धमाकेदार सेल शुरू, AC समेत इन चीजों पर मिल रही है भारी छूट
Amazon Sale
भारत
चेतना मंच
22 May 2024 07:11 PM
Amazon Sale : ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल Amazon ने अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार सेल लेकर आए है। इस सेल में आपको सस्ते दामों में AC, फ्रिज और अन्य होम एप्लाइसेंस मिलने वाले है। Amazon की इस सेल का नाम Summer Appliances Fest है। आइए जानते है Amazon की खास सेल में आप सस्ते दामों में क्या-क्या खरीद सकते हैं।
Amazon की सेल में क्या है खास?
आपको बता दें कि Amazon India पर लिस्टेड डिटेल्स दी गई है, जिसमें यहां आपको सस्ते दामों में 60 पर्सेंट तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इतना ही नहीं यह सेल 22 से 27 मई तक चलेगी। इस सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट का भी फायदा मिल सकता है। यहां अलग-अलग बैंक अलग-अलग ऑफर भी दे रहे हैं। IDFC Bank 5 हजार रुपये तक का इंस्टैंड डिस्काउंट भी दे रहा है।
Amazon India पर AC के ढेरों ऑप्शन हैं
Amazon India पर होने वाली इस खास सेल में सबसे ज्यादा AC के ऑप्शन मौजूद हैं, यहां आपको 1 Ton से लेकर 2 Ton तक कई तरह के विक्लप मिल जाएंगे। यहां लगभग सभी ब्रांड के AC मौजूद हैं, जो अलग-अलग डिस्काउंट और प्राइस सेगमेंट के साथ आ रहे हैं।
Amazon Sale
फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर भी ऑफर
आपको बता दें AC ही नहीं Amazon Summer Appliances Fest में आपको वॉशिंग मशीन और फ्रिज पर भी धमाकेदार छूट मिल रही है। इस सेल में सिंगल डोर, डबल डोर और हाई कैपिसिटी फ्रिज को आसानी से खरीदा जा सकता है। यहां साइ बाई साइड डोर फ्रिज भी खरीद सकते हैं। इसी के साथ HDFC Bank के कार्ड पर EMI का ऑप्शन लेने पर 14 हजार रुपये का इंस्टैंड डिस्काउंट दिया जा रहा है।
5 Star रेटिंग का रखें ध्यान
मिली जानकारी के अनुसार AC, फ्रिज को खरीदने से पहले हमेशा इलेक्ट्रिसिटी सेविंग को दिखाने वाले 5 Star रेटिंग को ध्यान में रखें। क्योंकि 5 Star रेटिंग वाला AC खरीदने पर आपके बिजली के बिल में कमी आ सकती है। पूरे साल में आप करीब 10 से 25 हजार रुपये तक की बचत कर सकते है। Amazon Sale
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।