टेक वर्ल्ड का सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट Apple Event 2025 आज यानी 9 सितंबर को होने जा रहा है। इस साल कंपनी ने इस इवेंट को Awe-Dropping नाम दिया है और इसके तहत iPhone 17 सीरीज से पर्दा उठाया जाएगा। इस बार Apple चार नए iPhone, iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च करने जा रही है। Apple iphone 17 Pro Max Launch
यह मेगा लॉन्च इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एप्पल हेडक्वार्टर, क्यूपर्टिनो में आयोजित किया जाएगा और इसकी शुरुआत Apple के CEO टिम कुक करेंगे। भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा।
यूजर्स मुफ्त में देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को दुनिया भर के यूजर्स बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। भारत में भी आप इसे अपने स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आसानी से लाइव देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप सीधे Apple की ऑफिशियल वेबसाइट (apple.com), Apple TV ऐप, Apple के YouTube चैनल या उसके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जा सकते हैं।
Apple Event 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं नए iPhones। खासतौर पर iPhone 17 Air, जो एक स्लिम और हल्का डिजाइन लेकर आ सकता है यह मॉडल iPhone Plus की जगह लेगा। इसके अलावा, कंपनी iPhone 17 सीरीज में नई डिजाइन लैंग्वेज, बेहतर कैमरा सेटअप, और दमदार चिपसेट पेश कर सकती है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस इवेंट में Apple Watch Ultra 3 और AirPods Pro 3 को भी पेश किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। टेक एक्सपर्ट्स और Apple फैंस की नजरें इस इवेंट पर टिकी हैं क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी Apple अपने प्रोडक्ट्स में कुछ क्रांतिकारी बदलाव कर सकती है। Apple iphone 17 Pro Max Launch