इस तरह लॉक कर सकते हैं गूगल क्रोम की हिस्ट्री, करें ये काम
How to lock Chrome History
भारत
चेतना मंच
15 May 2024 04:23 PM
How to lock Chrome History: अगर आप भी अपनी डेली लाइफ में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हो तो ये खबर आपके काम की है। दऱअसल गूगल क्रोम पर कई बार आप अपनी हिस्ट्री को लॉक करना चाहते है, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है कि कैसे गूगल क्रोम की हिस्ट्री को लॉक कर सकते है।
How to lock Chrome History
कैसे लॉक करें गूगल क्रोम की हिस्ट्री
आपको बता दें कि आजकल क्रोम मोबाइल फोन के लिए एक फेमस सर्चिंग वेब ब्राउजर है। हर कोई अपनी पंसद या जरूरी जानकारी इसपर सर्च करता है। जो भी आप गूगल क्रोम पर सर्च करते हो वो हिस्ट्री बनकर सेव हो जाता है। दरअसल गूगल क्रोम हिस्ट्री को लॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट लॉक फीचर Incognito Mode जारी किया गया है, जिसकी मदद हिस्ट्री से आप अपने को सिक्योर कर सकते हैं।
How to lock Chrome History
कैसे कर सकते है इस्तेमाल?
इसके लिए आप ब्राउजर को ओपन करने के लिए Fingerprint Censor का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको आसान भाषा में बताएं तो ये फीचर आपको WhatsApp फीचर लॉक की तरह है। अगर आप इस फीचर को यूज करना चाहते हो तो इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल क्रोम की सेटिंग पर जाना पड़ेगा। यहां आपको प्राइवेसी और सिक्योरिटी के ऑप्शन दिखेगा। इसमें आपको Enable Lock Incognito Tabs का ऑप्शन नजर आएगा। Enable Lock Incognito Tabs ऑप्शन पर जाकर आपको इसे अनलॉक कर देगा। अनलॉक के लिए ये आपसे फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या फिर पैटर्न- प्रिंट मांगेगा। How to lock Chrome History