भारत में लॉन्च हुई जबरदस्त प्रीमियम स्मार्टवॉच, जानें कीमत और खासियत
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:10 AM
गार्मिन ने भारत में अपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच Garmin Venu X1 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच 2 इंच के AMOLED डिस्प्ले, 8 दिन की बैटरी और 100 से ज्यादा प्रीलोडेड स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए इसमें HRV, SpO2, स्लीप मॉनिटरिंग जैसी एडवांस सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी इसे हाई-एंड यूजर्स के लिए फिटनेस-केंद्रित प्रीमियम वॉच के तौर पर पेश कर रही है। Garmin Venu X1
Garmin Venu X1 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Garmin Venu X1 की कीमत Rs 97,990 रखी गई है। यह वॉच Black और Moss रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसे Garmin India की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India से खरीदा जा सकता है।
Venu X1 में 2 इंच (448×486 पिक्सल) AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो Always-On मोड को सपोर्ट करता है। वॉच की मोटाई केवल 8mm है और इसमें सफायर लेंस और टाइटेनियम केसबैक दिया गया है। स्मार्टवॉच में इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन हैं जिससे यूजर्स सीधे कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉइस कमांड के जरिए कई फंक्शन्स को हैंड्स-फ्री कंट्रोल करना भी संभव है।
Garmin Venu X1 को खासतौर पर फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें Garmin Elevate हार्ट रेट मॉनिटर, Pulse Ox SpO2 ट्रैकर, स्ट्रेस ट्रैकिंग और स्लीप एनालिसिस, बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटरिंग शामिल हैं। वॉच में 100+ स्पोर्ट्स ऐप्स प्रीलोडेड हैं, जिनमें रनिंग, साइक्लिंग, गोल्फ और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल हैं। यह Garmin Coach Plans को भी सपोर्ट करती है ताकि यूजर्स अपने फिटनेस गोल्स के अनुसार ट्रेनिंग कर सकें।
Venu X1 में ब्लूटूथ, वाई-फाई, ANT+, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और BeiDou का सपोर्ट है। इसमें 32GB स्टोरेज, Garmin Pay, Spotify, Deezer, Amazon Music इंटीग्रेशन और 5 ATM वाटर रेसिस्टेंस भी मौजूद है। गार्मिन के अनुसार, Venu X1 स्मार्टवॉच मोड में 8 दिन, GPS-ओनली मोड में 11 दिन और GNSS मोड में करीब 16 घंटे तक बैकअप देती है। यह Garmin Connect ऐप के साथ काम करती है जिससे यूजर्स अपनी हेल्थ और फिटनेस डेटा ट्रैक कर सकते हैं, वर्कआउट डाउनलोड कर सकते हैं और कस्टम एक्सरसाइज रूटीन बना सकते हैं। Garmin Venu X1