
सोशल मीडिया की दुनिया में लगातार नए प्रयोग करने वाला Instagram अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर बड़े बदलाव लेकर आया है। इस बार कंपनी ने ऐसे 5 जबरदस्त फीचर्स लॉन्च किए हैं जो इंस्टाग्राम पर बिताए आपके हर पल को और भी खास बना देंगे। चाहे बात हो दोस्तों की लोकेशन जानने की, उनकी रील्स और पोस्ट देखने की या फिर म्यूजिक को DJ डिस्क स्टाइल में एन्जॉय करने की—इंस्टाग्राम ने हर बार की तरह इस बार भी यूज़र्स के एक्सपीरियंस को पूरी तरह नया रूप देने की कोशिश की है। इतना ही नहीं, अब आप 20 मिनट तक की लंबी रील्स बनाकर अपनी कहानी और भी बेहतर तरीके से पेश कर पाएंगे। Instagram New Features
अब इंस्टाग्राम पर पसंदीदा रील सिर्फ देखने तक सीमित नहीं रहेगी। प्लेटफॉर्म ने यूज़र्स के लिए ऐसा नया फीचर जोड़ा है, जिससे आप किसी भी रील को सीधे अपने फॉलोअर्स तक रीपोस्ट कर सकते हैं। यह अपडेट इंस्टाग्राम को और ज्यादा इंटरैक्टिव बनाता है क्योंकि आपकी रीपोस्ट न सिर्फ फ्रेंड्स की फीड में जाएगी बल्कि आपकी प्रोफ़ाइल पर भी साफ दिखाई देगी। यानी अब हर पसंदीदा कंटेंट को इंस्टाग्राम पर और ज्यादा लोगों तक पहुंचाना पहले से कहीं आसान हो गया है।
दोस्तों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम ने Friends Mode की शुरुआत की है। इस फीचर को ऑन करने पर यूज़र्स सिर्फ अपने दोस्तों की पोस्ट, स्टोरी और रील्स देख पाएंगे। यानी अगर आप पब्लिक कंटेंट से दूरी बनाकर केवल करीबी लोगों की अपडेट्स चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अपडेट के बाद किसी भी रील पर आपको ऊपर की ओर Reel/Friends टैब दिखाई देगा।
इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म को और पर्सनल बनाने के लिए लोकेशन फीचर पेश किया है। अब यूज़र्स सीधे इंस्टाग्राम पर ही अपने दोस्तों की लोकेशन देख सकेंगे। यानी गूगल मैप्स की तरह ऐप से बाहर जाने की ज़रूरत नहीं—आपको यह जानकारी उसी जगह मिलेगी जहां आप रोज़ाना सबसे ज़्यादा समय बिताते हैं। इंस्टाग्राम का यह अपडेट न सिर्फ दोस्तों की एक्टिविटी जानने का नया तरीका है बल्कि कनेक्टिविटी को और भी मजबूत बनाने वाला टूल साबित हो सकता है।
संगीत प्रेमियों के लिए इंस्टाग्राम ने Music Disc नामक फीचर लॉन्च किया है। इसमें गानों को DJ डिस्क की तरह घुमाकर प्ले किया जा सकता है। यूज़र्स अपनी स्टोरी या रील्स में इस डिस्क-स्टाइल म्यूजिक को जोड़ सकेंगे, जिससे म्यूजिक एक्सपीरियंस और भी आकर्षक हो जाएगा।
इंस्टाग्राम ने रील्स की लंबाई बढ़ाकर 20 मिनट तक कर दी है। अब क्रिएटर्स को अपने कंटेंट को विस्तार से पेश करने का मौका मिलेगा। यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे वीडियो में कहानी बुनना पसंद करते हैं। Instagram New Features