अरे बाप रे बाप! इतनी भीड़, रात 12 बजे से स्टोर के बाहर खड़े दिखे युवा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:56 AM
iPhone 17 सीरीज की भारत में एंट्री के साथ ही युवाओं में इसका क्रेज एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। राजधानी दिल्ली और मुंबई के एप्पल स्टोर्स के बाहर रात 12 बजे से ही लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। कई लोग तो पूरी रात स्टोर के बाहर डटे रहे ताकि वे सबसे पहले नया iPhone 17 अपने हाथों में ले सकें। iPhone 17
साकेत और BKC स्टोर के बाहर भारी भीड़
दिल्ली के साकेत मॉल और मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित एप्पल स्टोर्स पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में लोग आईफोन 17 खरीदने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। BKC जियो सेंटर पर तो स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोगों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। एक ग्राहक मनोज जो हर बार अहमदाबाद से आता है ने बताया, “मैं सुबह 5 बजे से लाइन में लगा हूं हर बार की तरह इस बार भी पहला आईफोन खरीदने की चाह है।”
क्यों बढ़ता जा रहा है iPhone का क्रेज?
iPhone सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल बन चुका है। हर साल जैसे ही एप्पल की नई सीरीज लॉन्च होती है, लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। भारत में खासतौर पर युवा वर्ग इसके डिजाइन, ब्रांड वैल्यू और प्रीमियम फीचर्स को लेकर बेहद उत्साहित रहता है। इस बार iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग भी रिकॉर्ड तोड़ रही थी और आज इसकी पहली बिक्री में यह दीवानगी साफ तौर पर देखने को मिली।
iPhone 17 फिलहाल भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे स्थित एप्पल के आधिकारिक रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक इसे एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट से भी ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। iPhone 17