
Paytm के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने हाल ही में चेतावनी दी है कि WhatsApp ग्रुप चैट में AI आपकी बातचीत को पढ़ सकता है। इस चेतावनी के बाद यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। शर्मा ने न केवल इस खतरे की जानकारी दी, बल्कि इसे रोकने का तरीका भी बताया। उन्होंने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि WhatsApp का Advanced Chat Privacy फीचर ऑन करके आप AI को अपनी चैट पढ़ने से रोक सकते हैं। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है, लेकिन इसे आसानी से सक्रिय किया जा सकता है। WhatsApp users Privacy
इस पर WhatsApp ने कहा कि यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। मेटा AI केवल उन्हीं चैट्स को पढ़ सकता है जिन्हें आप उसके साथ साझा करना चुनते हैं। आपकी सभी चैट्स और कॉन्टैक्ट्स तक इसका कोई एक्सेस नहीं है। इसके अलावा, WhatsApp पर सभी मैसेज डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं, यानी केवल आप और चैट करने वाले व्यक्ति ही इन्हें पढ़ सकते हैं। AI तब तक सक्रिय नहीं होता जब तक आप किसी चैट में इसे सीधे मेंशन नहीं करते।
उस व्हाट्सऐप ग्रुप को खोलें जिसमें आप शामिल हैं।
ग्रुप के नाम पर क्लिक करें।
नीचे स्क्रॉल करें और Advanced Chat Privacy विकल्प चुनें।
इसे ऑन कर दें।
कोई भी ग्रुप में मौजूद व्यक्ति आपके डिवाइस पर मीडिया फाइल्स सेव नहीं कर पाएगा।
@Meta AI का उपयोग अनरीड मैसेज को समराइज करने के लिए नहीं किया जा सकेगा।
कोई भी व्यक्ति ग्रुप चैट को एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा।
इस फीचर के माध्यम से यूजर्स अपनी प्राइवेसी पर बेहतर नियंत्रण रख सकते हैं और AI आधारित संभावित खतरों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। WhatsApp users Privacy