बड़े कमाल का है ये चार्जर, एक साथ कर सकते हैं तीन डिवाइस चार्ज
Wireless Charger
भारत
चेतना मंच
27 Aug 2024 10:58 PM
Wireless Charger : अगर आप एक वायरलेस चार्जर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल मार्केट में Samsung, iPhone जैसी बड़ी ब्रांड ने वायरलेस चार्जर को लॉन्च कर दिया है। लेकिन अब वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट OnePlus और Nothing जैसे ब्रांड्स भी दे रहे है। लेकिन सोचना यह है कि क्या आपको इसके लिए पैसे खर्च करने चाहिए। दरअसल हम आपको एक ऐसे कम बजट वायरेल चार्जर के बारें में बताने जा रहे है, जो एक साथ तीन डिवाइस को चार्ज कर सकता है। यानी की आप एक ही बारी में तीन डिवाइस चार्ज कर सकते है, जिससे आपको काफी टाइम बच सकता है। आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी...
कैसा है डिजाइन?
दरअसल हम बात कर रहे है Portronics Freedom Fold 3 एक फोल्डेबल 3-in-1 चार्जर की। इसकी सबसे बड़ी मजेदार बात यह है कि यह तीन डिवाइसेस को एक साथ चार्ज कर सकता है। साथ ही आप इसे फोल्ड भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं अच्छी बात ये है इसे फोल्ड करके मोबाइल स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि आपके पास वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाला ही डिवाइस हो। तभी यह चार्जर काम करता है।
कितने काम का है ये डिवाइस? Wireless Charger
आपको बता दें कि ये डिवाइस उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है, जिन्हें फोन चार्ज करना मुसीबत लगता है। आप इस डिवाइस को अपने वर्क डेस्क पर भी रखकर इस्तेमाल कर सकते है। ये धीरे-धीरे आपके फोन और दूसरे डिवाइसेस को भी चार्ज कर देगा। वहीं Portronics Freedom Fold 3 की सबसे बूरी बात यह है कि इसमें आपको फास्ट चार्जिंग का विकल्प नहीं मिलता। आपको इसमें मैक्सिमम 15W का चार्जिंग आउटपुट ही मिलेगा। हालांकि, कई प्रीमियम डिवाइसेस में 15W की ही वायरलेस चार्जिंग देते हैं। अगर आप तीनों डिवाइस को एक साथ चार्ज करते हैं, तो चार्जिंग स्पीड बहुत ही धीमी हो जाती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको एक वायर्ड चार्जर की जरूरत पड़ेगी। यानी आपको सिर्फ वायरलेस चार्जिंग पैड ही नहीं बल्कि एक चार्जर को भी खरीदना होगा।
बॉटम लाइन
वैसे तो Portronics Freedom Fold 3 देखने में अच्छा है। बात करें इसकी कीमत की तो ये आपको 1499 रुपये में मिल जाएगा, जो काफी कंपटेटिव है। अगर आप एक वायरलेस चार्जर खरीदना चाहते हैं, तो इस चार्जर को आप एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं। ये कम बजट में आपको एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने में मदद करेगा। ये चार्जर Android और iOS दोनों ही डिवाइसेस के साथ कंकंपैटिबल है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।