25 जुलाई से शुरू होगी IRCTC की अनोखी रामायण यात्रा: 17 दिन में भगवान श्रीराम के 15 से ज्यादा पवित्र स्थलों के दर्शन
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:40 AM
25 जुलाई से शुरू होगी भक्ति से भरी रेल यात्रा: भारतीय रेलवे और IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) मिलकर 25 जुलाई 2025 से एक विशेष 'रामायण यात्रा ट्रेन' शुरू करने जा रहे हैं। यह यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाले उन स्थलों पर ले जाएगी जो भगवान श्रीराम के जीवन और रामायण काल से जुड़े हुए हैं।
ये यात्रा कुल 17 दिन और 16 रातों की होगी, जो दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और भारत के विभिन्न राज्यों होते हुए दक्षिण के रामेश्वरम तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को पूरी तरह शाकाहारी भोजन और आवास की सुविधा भी दी जाएगी।
किन-किन स्थानों पर होंगे दर्शन?
रामायण यात्रा ट्रेन अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, जनकपुर (नेपाल), सीतामढ़ी, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम जैसे पवित्र स्थलों से होकर गुजरेगी। इन सभी स्थानों का श्रीराम के जीवन में विशेष महत्व है।
यात्रा में शामिल प्रमुख तीर्थ स्थल:
अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ीनंदीग्राम: भरत-हनुमान मंदिर, भरत कुंडजनकपुर (नेपाल): राम जानकी मंदिर, धनुष धाम, परशुराम कुंडसीतामढ़ी (बिहार): जानकी मंदिर, पुनौरा धामबक्सर: राम रेखा घाट, रामेश्वरनाथ मंदिरवाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, गंगा आरतीप्रयागराज: त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर, भारद्वाज आश्रमचित्रकूट: गुप्त गोदावरी, राम घाट, सती अनुसूया मंदिरश्रृंगवेरपुर: श्रृंग ऋषि मंदिरनासिक: पंचवटी, त्रयंबकेश्वर मंदिर, सीता गुफा, कालाराम मंदिरहम्पी: अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिररामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
इस यात्रा में यात्रियों को प्रतिदिन चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। इसके अलावा ट्रेनों में रहने और स्नान आदि की समुचित व्यवस्था भी की गई है। यात्रा को आरामदायक और भक्तिमय बनाने के लिए IRCTC ने हर सुविधा का ध्यान रखा है।
किसके लिए है यह यात्रा?
यह यात्रा खास तौर पर उन श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों के लिए है जो भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े स्थलों को एक ही यात्रा में देखना चाहते हैं। IRCTC की यह योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।