
छोटा तालाब भोपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है, जो बड़ी झील के साथ जुड़ी हुई है। इन दोनों का विभाजन भोज सेतु कमला पार्क से होता है। कहा जाता है कि 1794 में झील का निर्माण शहर को और सुंदर बनाने के लिए नवाब हयात मोहम्मद खान बहादुर के एक विशेष मंत्री छोटे खान द्वारा करवाया गया था।झील में पहले के कई कुएं मिलाये गये थे। निचली झील 'पुल पुख्ता' नामक पुल के बगल में है। निचली झील का उल्लेख साहित्य में "पुख्ता-पुल तालाब" के रूप में भी किया गया है। शाम के समय इस झील के किनारे सैर करने का दृश्य बड़ा ही अविस्मरणीय होता है ।झील के पास मछली की आकृति का एक मछलीघर भी है, जिसमें बड़ी संख्या में अनेक रंग-बिरंगी मछलियां हैं।
भीमबेटका गुफाएं:Bhimbetka
[caption id="attachment_97725" align="aligncenter" width="259"]
MP News[/caption]
MP News: भोपाल से लगभग 45 कि.मी. दक्षिण में स्थित भीमबेटका गुफाओं को यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। कहते हैं कि ये गुफाएं 30,000 साल से भी पुरानी हैं।गुफाएं भोपाल से तकरीबन 45 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद हैं।इतना ही नहीं, ये भी कहा जाता है कि ये जगह महाभारत के भीम के चरित्र से संबंधित हैं और इसी वजह से इनका नाम भीमबेटका रखा गया था।गुफाओं के भीतर सुंदर रूप से गढ़ी गई चट्टानों की संरचनाएं, जो घने, हरी-भरी वनस्पतियों और लकड़ियों से घिरी हुई हैं, एक खूबसूरत अनुभव करवाती हैं। ये गुफाएँ वहा के पर्यटन के आकर्षक स्थानों में से एक है ।इन गुफाओं मे आपकों अद्धभुत कला के नमूने देखने को मिलेंगे।
सांची स्तूप :Stupas of Sanchi
स्तूप देश के सबसे फेमस बौद्ध स्मारकों में से एक है। कहा जाता है कि ये इमारत मौर्य राजवंश के सम्राट अशोक के शासनकाल में बनाई गई थी। स्तूप के गुंबद में एक केंद्रीय तिजोरी भी है जहां भगवान बुद्ध के अवशेष संजो कर रखे गए हैं।माना जाता है कि तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में बनी यह इमारत मौर्य राजवंश के महान सम्राट अशोक के शासनकाल में बनाई गई थी।
मोती मस्जिद:Moti Masjid
[caption id="attachment_97724" align="aligncenter" width="450"]
Moti Masjid[/caption]
अगर आपको इतिहास से प्रेम है तो आप भोपाल में मौजूद मोती मस्जिद का दीदार कर सकते हैं। सफेद संगमरमर से तैयार ये मस्जिद अपनी बेजोड़ वास्तुकला के लिए काफी फेमस है। कहा जाता है कि इस मस्जिद को महिला सिकंदर जहान बेगम ने बनवाया था। इस मस्जिद में एक भव्य आंगन भी मौजूद है जहां से आप शहर के कुछ खूबसूरत नज़ारों का दीदार कर सकते हैं।सुंदर, शुद्ध सफेद संगमरमर से तैयार की गई मस्जिद की वास्तुकला दिल्ली में ऐतिहासिक जामा मस्जिद के समान है। स्मारक के चमकदार सफेद हिस्से ने इसे ‘पर्ल मस्जिद’ नाम दिया है, जिसमें एक भव्य आंगन है, जहां की खिड़की से आप शहर के कुछ खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए मोती मस्जिद बैस्ट जगह है।