'शैतान' की दहशत से कांपा बॉक्स ऑफिस, पहले दिन हुई नोटों की बारिश
Shaitaan
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:59 AM
Shaitaan Box Office Collection: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार यानी 8 मार्च रिलीज हुई इस फिल्म को पहला दिन अच्छा रेस्पॉन्स मिला। अजय के फैन फिल्म 'शैतान' का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में किया तगड़ा कलेक्शन
आपको बता दे कि 'शैतान' ने एडवांस बुकिंग में ही काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया था और अब रिलीज के बाद भी धमाल मचा रही है। सैकनिल्क की मानें तो 'शैतान' ने एडवांस बुकिंग में ही 4.14 करोड़ नोट बटोर लिए थे और अब पहले दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। ओपनिंग डे की रिपोर्ट के मुताबिक 'शैतान' ने अब तक 4.48 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं जो कि फाइनल डेटा में बढ़ सकते हैं।
Shaitaan Box Office Collection
गुजराती फिल्म पर बेस्ड है 'शैतान'
बता दें कि अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म 'शैतान' गुजराती फिल्म 'वश' से इंस्पायरड है। फिल्म में अजय देवगन का किरदार कबीर अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर फार्महाउस के लिए निकलता है। रास्ते में वे एक ढाबे पर चाय के लिए रुकते हैं और इसी दौरान उनकी मुलाकात वनराज (आर माधवन) से होती है। उस अजनबी से कबीर और उसकी फैमिली की दोस्ती हो जाती है और वे उसे अपने फार्म हाउस में जगह दे देते हैं। उनकी यही गलती उनके लिए सबसे बड़ा काल बन जाती है।
[video width="1080" height="608" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/03/Snapinsta.app_video_10000000_943319570061814_2771484451241744404_n.mp4"][/video]
'शैतान': डायरेक्टर, प्रोडेयूसर और स्टारकास्ट
पनोरमा स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म 'शैतान' को विक्रम बहल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को खुद अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अजय देवगन और आर माधवन के अलावा जानकी बोड़ीवाला और ज्योतिका फिल्म का हिस्सा हैं। Shaitaan Box Office Collection