अरे बाप रे! करोड़ों की नौकरी छोड़ दी इस लड़के ने, अब आगे क्या?
भारत
चेतना मंच
30 Aug 2025 12:01 PM
सोचिए! 23 साल की उम्र और हाथ में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Amazon की नौकरी। सालाना पैकेज करीब 3.36 करोड़ रुपये ($400,000)। यह वो सपना है जिसे लाखों लोग सिर्फ पाने की चाह में दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर मनोज तुमु (Manoj Tumu) ने इसे छोड़कर एक ऐसा फैसला लिया जो आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है। Manoj Tumu
जुनून के लिए छोड़ी करोड़ों की नौकरी
मनोज तुमु ने हाल ही में LinkedIn पर अपने करियर ट्रांजिशन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने Amazon की हाई-प्रोफाइल जॉब को छोड़कर Meta (Facebook) में एक नई शुरुआत की है। यह केवल नौकरी बदलने की बात नहीं थी बल्कि एक सोच थी कि सफलता सिर्फ पैसे से नहीं बल्कि उस काम से मिलती है जिसमें दिल की लगन और दिमाग की उड़ान हो। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मेटा के AI और मशीन लर्निंग प्रोजेक्ट्स उन्हें ज्यादा आकर्षित कर रहे थे। वे एक ऐसा प्लेटफॉर्म चाहते थे जहां वे तकनीक के भविष्य को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इसलिए उन्होंने जोखिम उठाया और खुद को एक नई दिशा में झोंक दिया।
खुद के दम पर पाई नई मंजिल
मनोज की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने मेटा में एंट्री पाने के लिए किसी रेफरल या जान-पहचान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने LinkedIn और कंपनी की वेबसाइट के जरिए डायरेक्ट अप्लाई किया और खुद अपने रिज्यूमे को इस काबिल बनाया कि वो भीड़ में अलग दिख सके। इंटरव्यू की तैयारी में उन्होंने Amazon के लीडरशिप प्रिंसिपल्स और Meta की कॉर्पोरेट वैल्यूज़ को गहराई से समझा और उसी आधार पर अपने जवाब तैयार किए।
फ्रेशर्स को दी काम की सलाह
LinkedIn पर एक्टिव रहने वाले मनोज ने युवाओं को कुछ अहम सलाह भी दी। मनोज ने कहा कि, कॉलेज प्रोजेक्ट्स की जगह इंटरनशिप और रियल वर्क एक्सपीरियंस पर जोर दें। दो-तीन साल के अनुभव के बाद, रिज्यूमे से प्रोजेक्ट्स को हटाकर सिर्फ प्रोफेशनल स्किल्स पर फोकस करें। रेफरल पर निर्भर रहने की बजा खुद की ब्रांडिंग और स्किल डेवलेपमेंट पर ध्यान दें।
Amazon में काम करते हुए मनोज ने देखा कि टेक्नोलॉजी अब क्लासिकल अप्रोच से हटकर डीप लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क की ओर बढ़ रही है। आज ChatGPT जैसे टूल्स के आने से मशीन लर्निंग इंडस्ट्री में जबरदस्त कंपटीशन है और नए रोल्स लगातार बन रहे हैं। Meta में उनका वर्तमान रोल रिसर्च और एग्जीक्यूशन का संतुलित मेल है, जिससे वे आने वाले समय की तकनीकी दुनिया का हिस्सा बन पा रहे हैं। Manoj Tumu