गूगल का नया ट्रेंड बना मुसीबत! साड़ी वाली फोटो के चक्कर में खो न बैठें पर्सनल डेटा
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:18 PM
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है ‘साड़ी में फोटो’ या 'नैनो बनाना AI'। लोग अपनी साधारण तस्वीरें अपलोड करके हाई-एंड, हाइपर-रियलिस्टिक इमेज बनवा रहे हैं जिनमें वे पारंपरिक भारतीय लुक में नजर आ रहे हैं खासकर महिलाएं साड़ी में। ये ट्रेंड जितना मजेदार दिखता है उससे कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। Gamini Nano Banana AI
IPS अधिकारी ने दी चेतावनी
तेलंगाना कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी वी.सी. सज्जनार ने इस ट्रेंड को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए लोगों को आगाह किया है कि इस तरह के ट्रेंड्स के बहकावे में आकर अपनी फोटो या पर्सनल डिटेल्स फर्जी वेबसाइट्स और अनऑथराइज्ड ऐप्स पर अपलोड न करें। IPS वीसी सज्जनार का कहना है कि, "सिर्फ एक क्लिक से आपका पर्सनल डेटा और यहां तक कि बैंक अकाउंट भी खतरे में पड़ सकता है।"
क्या है 'नैनो बनाना AI'?
नैनो बनाना AI दरअसल Google Gemini का एक एडवांस्ड इमेज टूल है जिसे Gemini 2.5 Flash कहा जाता है। इसमें यूजर साधारण भाषा में निर्देश देकर अपनी फोटो को बदल सकते हैं जैसे साड़ी पहनाना, अलग बैकग्राउंड जोड़ना आदि। इस टूल का मकसद था यूजर्स को क्रिएटिव विजुअल्स बनाने में मदद करना लेकिन इसका गलत इस्तेमाल करके ठग यूजर्स का डेटा चुरा सकते हैं।
सोशल मीडिया ट्रेंड्स से पहले सुरक्षा का ध्यान जरूरी
IPS सज्जनार ने कहा, "ट्रेंड्स तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन अगर आपका डेटा एक बार गलत हाथों में चला गया तो उसे वापस लाना बहुत मुश्किल होता है।" उन्होंने बताया कि कुछ फर्जी वेबसाइटें और नकली ऐप्स जो नैनो बनाना या AI इमेज जनरेशन के नाम पर एक्टिव हैं डेटा चुराने के मकसद से यूजर्स को बहला रही हैं।
धोखाधड़ी का उदाहरण भी सामने आया
एक केस में दावा किया गया कि एक व्यक्ति के दोस्त ने मस्ती में उसकी फोटो अपलोड कर दी, और इसके बाद उसके साथ डिजिटल फ्रॉड हो गया। इससे पता चलता है कि अनजाने में भी आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है। IPS अधिकारी ने लोगों से यह अपली की है कि, किसी भी AI वेबसाइट या ऐप पर फोटो अपलोड करने से पहले उसकी प्रामाणिकता जरूर जांचें। सिर्फ ऑफिशियल और वेरिफाइड टूल्स का ही इस्तेमाल करें। अपने दोस्तों को भी आगाह करें कि आपकी अनुमति के बिना आपकी फोटो अपलोड न करें। ट्रेंड्स के पीछे भागते समय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
वीसी सज्जनार ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय, MIB, तेलंगाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल को टैग करते हुए कहा कि देशभर में साइबर अवेयरनेस की जरूरत है ताकि आम जनता ऐसे डिजिटल जाल में न फंसे। Gamini Nano Banana AI