आ गया शादियों का मौसम, एक महीने में होंगी 35 लाख शादियां
New Delhi News
भारत
RP Raghuvanshi
23 Oct 2023 12:47 AM
भारत
RP Raghuvanshi
23 Oct 2023 12:47 AM
New Delhi News हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हर साल देवोत्थान एकादशी (देवउठनी एकादशी) के दिन से शादी ब्याह का मुहुर्त बनता है और इसी दिन से विवाह प्रारंभ होते हैं। इस साल 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है और इसी दिन से विवाह प्रारंभ होंगे। इस दिन से तेइस दिन तक के मुहुर्त में 35 लाख शादियों के होने का अनुमान लगाया गया है। इन शादियों में इस दरम्यान जो खरीदारी होगी वह 4.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है।
पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा शादियां होंगी
सर्वे के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा शादियां होंगी। पिछले साल इस दरम्यान करीब 32 लाख शादियां हुई जिनसे करीब 3.75 लाख करोड़ का कारोबार हुआ था। यह सर्वे कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी ने किया था। ये डाटा बीस प्रमुख शहरों के कारोबारियों और सेवा प्रदाताओं से सर्वे के बाद सामने आया है।
New Delhi News
शादी के सीजन में बेहतर कारोबार होने की संभावना
देशभर के कारोबारियों ने इस शादी के सीजन में बेहतर कारोबार होने की संभावनाओं के मद्देनजर व्यापक तैयारियां कर रखी हैं। यह जानकारी कंन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने दिया है। सर्वे के मुताबिक शादियों में कुल खर्च का 80 प्रतिशत शादियों की तैयारियों में खर्च होता है।
इन 23 दिनों के बाद शादी का अगला दौर जनवरी मध्य से शुरू होकर जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान देश के व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए अपनी सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखेंगे ताकि उनका कारोबार इसका फायदा उठा सके।
विभिन्न कारोबारों में होगी बरक्कत
इन शादी के दिनों में इनसे जुड़े कई कारोबार में बरक्कत देखी जाएगी। यह बात कैट के सर्वे में निकलकर सामने आई है। इस सीजन में घरों की रंगाई पुताई लोग करवाते हैं इसलिए यह कारोबार काफी फले फूलेगा। इसके साथ साड़ी, लहंगा, चुन्नी, आभूषण व फर्नीचर, रेडीमेड कपड़े और फुटवियर आदि का कारोबार भी काफी फायदेमंद शाबित होगा। इसके साथ ही मेवे, मिठाइयां, फल फूल व पूजा सामग्री और उपहार आदि का कारोबार भी खूब फले फूलेगा।
शादियों का शुभ मुहुर्त
>>नवंबर माह में शुभ विवाह की तिथियां – 23, 24, 27, 28, और 29 है।
>>दिसंबर माह में शुभ विवाह की तिथियां--- 3, 4, 7, 8, 9 और 15 तारीख शुभ दिन हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।