ट्रैवल ब्लॉगर की वीडियो खूब हो रही वायरल, एक क्लिक में ही उड़ रहे यूजर्स के होश
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:44 PM
Viral News : दिल्ली के गाजीपुर में स्थित कूड़े का पहाड़ ने एक ऑस्ट्रेलियन ट्रैवल व्लॉगर की वजह से एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विदेशी टूरिस्ट जेडेन लैंग और उनके दोस्त की हालत उस वक्त बिगड़ जाती है, जब वे दिल्ली घूमते हुए गलती से गाजीपुर के लैंडफिल साइट के पास पहुंच जाते हैं।
“नाक से सीधा दिमाग में घुस रही है बदबू”
वायरल हो रहे है वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही इन दोनों टूरिस्ट की टैक्सी कूड़े के पहाड़ के करीब पहुंचती है, एक तेज बदबू उनकी सांसों को जकड़ लेती है। जेडेन कहते हैं, “यह बदबू नाक से सीधा दिमाग में घुस रही है और सर में दर्द कर रही है। मुझे उबकाई आ रही है।” हालात इतने खराब हो जाते हैं कि दोनों व्लॉगर अपनी कार से उतर कर टी-शर्ट से नाक ढंकते हैं और फौरन एक ऑटो बुक करके वहां से भाग खड़े होते हैं। वीडियो में एक लोकल मछली बाजार की भी झलक मिलती है, जिसकी हालत देखकर वे और ज्यादा परेशान हो जाते हैं।
वायरल वीडियो ने किया शर्मिंदा
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को @adentysonlaing अकाउंट से अब तक 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। कुछ लोग हैरानी जताते हैं कि विदेशियों की नजर में भारत की यह सुविधा भी अब टूरिस्ट स्पॉट बन गई है, तो कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पूरे दिल्ली में इन्हें सिर्फ यही जगह घूमने लायक मिली थी? यहां देखें वीडियो...
गाजीपुर लैंडफिल साइट कई सालों से दिल्ली की पर्यावरणीय बदनामी का प्रतीक बन चुकी है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर से गुजरते समय यह विशाल कचरे का पहाड़ लोगों का ध्यान खींचता है मगर अब यह भारत आने वाले टूरिस्ट्स के लिए हॉरर हॉप बनता जा रहा है। बदबू, गंदगी और उड़ते पक्षियों के बीच यह दृश्य किसी फिल्मी भूतिया सीन से कम नहीं लगता। Viral News