Viral Video : वैसे तो हमारे देश में जुगाड़ू लोगों की कोई कमी नहीं है। जब लोगों को कोई चीज पसंद आ जाती है तो वो अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर देते हैं। आज-कल इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने अपना दिमाग कुछ इस कदर दौड़ाया है जिसे देखकर लोगों का सिर चकरा गया है।
Viral Video
सोशल मीडिया पर एक देसी जुगाड़ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यूं तो आपने ऐसे कई वीडियोज देखे होंगे जिसे देखकर आप काफी हैरान हुए होंगे या फिर वीडियो की खूब तारीफ की होगी लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर आप हैरान तो होंगे ही साथ ही जुगाड़ करने वाले की बेहद तारीफ भी करेंगे। चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में...
झक्कास है शख्स का जुगाड़
इस बार इंंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें न तो कार से हेलीकॉप्टर बनाया गया है न ही ईंट से कूलर। दरअसल वायरल वीडियो में एक जुगाड़ू शख्स ने माथा पेंची करके बाइक में दो आकार के पहियों को लगा दिया। एक पहिया तो बाइक का ही है लेकिन दूसरा ट्रैक्टर का टायर है। शख्स का अनोखा कारनामा देखकर लोगों में माथा पीट लिया है और इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।
बाइक में लगाया ट्रैक्टर का टायर
इस वीडियो को एक्स पर @hussain_tarana नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखने तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वीडियो शेयर कर यूजर ने कैप्शन में लिखा है, “पल्सर न्यू मॉडल।” वीडियो में देखा जा सकता है कि जुगाड़ू शख्स बाइक को तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ा रहा है। महज 15 सेकेंड के इस वीडियो में दो अलग आकार के पहियों के साथ तेज रफ्तार में बाइक को सड़कों पर दौड़ाना किसी टैलेंट से कम नहीं है। हालांकि ऐसे कारनामे कई बार मुश्किल में भी डाल देते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें। देखें वीडियो...