Big Breaking : शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य बने सपा के राष्ट्रीय महासचिव, देखें पूरी लिस्ट
Shivpal Yadav and Swami Prasad Maurya became General Secretaries of SP
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:34 PM
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से रविवार को एक बड़ी खबर आई है। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें चाचा शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
पार्टी के मुखिया रहे अखिलेश यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा किरनमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रो. रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा शिवपाल यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 14 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जबकि 19 राष्ट्रीय सचिव और पांच लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।