Big Breaking : जम्मू-कश्मीर के डोडा में यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, सात की मौत!
Jammu and Kashmir Accident
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:58 PM
Jammu and Kashmir Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अब तक सात लोगों के मारे जाने और अन्य के घायल होने की आशंका है।
भारत मार्ग पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि, यह हादसा डोडा जिले के भारत मार्ग पर उस समय हुआ जब यात्री वाहन (टेंपो ट्रैवलर, नंबर JK06-4847) अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को खाई से निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। एम्बुलेंस के जरिए घायलों को पास के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। राहत कार्यों में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।
अभी तक स्पष्ट नहीं कारण
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने दुर्घटना के पीछे की वजहों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि या तो ब्रेक फेल हुआ या चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं रहा लेकिन पुष्टि जांच के बाद ही होगी। Jammu and Kashmir Accident