CBI Raid on Rabadi : जमीन घोटाला मामले में राबड़ी पर सीबीआई का शिकंजा, फंस गईं राबड़ी और मीसा भारती
CBI's grip on Rabri in land scam case, Rabri and Misa Bharti trapped
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:42 AM
पटना। बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी के घर आज CBI ने धावा बोल दिया। सामने आई तस्वीरों में उनके आवास के बाहर भारी मात्रा में सुरक्षाकर्मियों ने डेरा जमा लिया है।
CBI Raid on Rabadi
सीबीआई ( Central beaurau of investigation) ने ये कार्रवाई जमीन के बदले नौकरी मामले में की है। मामले में राबड़ी देवी के अतिरिक्त उनके पति और बिहार के पूर्व CM व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu prasad Yadav) और बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) की भूमिका भी संदिग्ध है। साथ वे आरोपित भी हैं।
आपको बता दें कि सीबीआई का छापा पूर्व सीएम के आवास पर तब पड़ा, जब विधानसभा का सत्र प्रारम्भ होने वाला था। इसी दौरान राबड़ी देवी के घर पर सीबीआई की कई गाड़ियां पहुंच गयीं और घर में जांच का सिलसिला शुरू हो गया। इस छापेमारी से पहले तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) आवास से विधानसभा को जा रहे थे। छापेमारी से पहले लालू, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 14 लोगों के विरुद्ध सीबीआई ने समन भेजा था। सीबीआई ने समन में सब लोगों को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा है।
CBI Raid on Rabadi
ग़ौरतलब है कि 14 साल पहले जिस समय यह घोटाला हुआ था, उस समय लालू प्रसाद यादव UPA शासनकाल में केंद्रीय रेलमंत्री थे। उस समय नौकरी के देने बदले लालू प्रसाद यादव के परिजनों के नाम पर पटना में करीब 1.05 लाख वर्ग फुट जमीन हथियाई गयी थी।
इस घोटाले में बिना विज्ञापन निकाले रिश्वत देने वाले अभ्यार्थियों को 3 दिन के अंदर रेलवे में नौकरी भी दे दी गई थी। इतना ही नहीं, जांच में ये प्रमाण प्रकाश में आया है कि इन उम्मीदवारों ने नौकरी के लिए झूठे स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer certificate) का इस्तेमाल किया था और रेल मंत्रालय (Ministries Of Railway) में झूठे प्रमाणित दस्तावेज भी जमा कराए थे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।