Greater Noida news : जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे लोनी
Greater Noida news: A large number of Congressmen reached Loni under the leadership of the District President
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 03:44 AM
Greater Noida news :उत्तर प्रदेश के खेकड़ा से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने बडोत में रात्रि विश्राम किया। गौतमबुद्धनगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बागपत बड़ौत तक पैदल यात्रा की। इस यात्रा में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी प्रदेश सचिव सुधीर पाराशर के साथ कदम से कदम मिलाकर चले सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।बडोत की छपरोली चुंगी पर सभा को संबोधित किया।
Greater Noida news :
आर एल डी एवं किसान संगठन सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता लाखों संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा को 2024 में देश की जनता ने उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। महंगाई बेरोजग़ारी चर्म पर किसानों को एम एस पी गन्ने का बकाया आज तक नहीं दे पायी है। भाजपा ने देश की जनता से झूठे वादे किए है यह जनसैलाब नफऱत को तोड़कर भारत जोड़ो यात्रा राजनीति में इतिहास रचेगी।
यात्रा में जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा पूनम पंडित प्रत्याशी स्याना जिला प्रवक्ता जितेन्द्र चौधरी दिनेश अवाना, परमवीर लोहिया पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन राजकुमार भारती जावेद खान हरीश लोहिया गौतम अवाना, पुरुषोत्तम नागर, सचिन तौगड ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार नितेश शर्मा उदय नागर संजय सिंह भूमिहार नरेन्द्र भाटी एवं हजारों की संख्या में गौतम बुद्धनगर के कांग्रेसी मौजूद रहे।