Greater Noida News : बकाया राशि न देने और प्रोजेक्ट न बनाने वाले बिल्डरों के आवंटन होंगे रद्द
Greater Noida News :
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:04 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से आवंटित भूखंड के एवज में बकाया धनराशि न देने और प्रोजेक्ट अधूरा छोड़ने वाले बिल्डरों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे। अन्य संपत्तियों के बड़े बकाएदार भी प्राधिकरण के निशाने पर हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी बुधवार को बिल्डर, वाणिज्यकर, उद्योग व संस्थागत विभाग की समीक्षा में विभागों को सख्त निर्देश दिए। सीईओ ने आवंटन निरस्त होने से प्राप्त भूखंडों अगली योजना में शामिल कर आवंटित करने के भी निर्देश दिए हैं।
करी एंड ब्राउन एजेंसी से द्वारा किया जा रहा
बिल्डरों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की भारी-भरकम धनराशि बकाया है। प्रोजेक्ट भी पूरे नहीं कर रहे। कई बिल्डरों ने लंबे अर्से से खाली प्लॉट छोड़ रखे हैं। यही हाल अन्य विभागों, वाणिज्यकर, उद्योग, आईटी व संस्थागत का भी है। आवंटी न तो प्राधिकरण का बकाया दे रहे हैं और न ही प्रोजेक्ट पूरे कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेष्वरी बुधवार को बिल्डर, वाणिज्यकर, उद्योग व संस्थागत विभाग की समीक्षा की।
सर्वे एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण लेगा निर्णय
Greater Noida News : सीईओ के निर्देश पर बिल्डरों को आवंटित भूखंडों पर निर्माण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए प्राधिकरण करी एंड ब्राउन एजेंसी से सर्वे करा रहा है। एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण निर्णय लेगा। जिन बिल्डरों ने अभी तक काम शुरू भी नहीं किया है, जबकि प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय बीत चुका है और प्राधिकरण का पैसा भी नहीं दे रहे। उन आवंटनों को सबसे पहले निरस्त किया जाएगा।
नई स्कीम के जरिए किए जाएंगे आवंटन
Greater Noida News : कोर्ट या एनसीएलटी में चल रहे प्रकरणों पर इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। बिल्डर प्रोजेक्टों के जिन टावरों में लोग रह रहे हैं, उन पर भी यह कार्रवाई नहीं की जाएगी। ऐसे भूखंडों को कब्जे में लेकर नई स्कीम के जरिए आवंटन किया जाएगा। इसी तरह अन्य संपत्तियों के बड़े बकाएदारों के आवंटनों को भी निरस्त करने के लिए सीईओ ने निर्देश दिए हैं। सीईओ ने कहा कि जिन उद्यमियों ने भूखंड लेने के बाद नक्शा भी पास नहीं कराया है। उनका आवंटन तत्काल रद्द करें। कंप्लीशन व फंक्शनल सर्टिफिकेट के बिना चल रहे उद्योगों को भी प्राधिकरण नोटिस जारी करेगा, फिर भी नहीं माने तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठकों में एसीईओ अदिति सिंह, एसीईओ मेधा रूपम, एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी हिमांशु वर्मा व ओएसडी विशु राजा आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।