Jammu and Kashmir : राजौरी हमला : 10 लाख रुपये मुआवजा और मृतकों के परिजन को मिलेगी नौकरी : मनोज सिन्हा
Rajouri attack: Rs 10 lakh compensation and job for the kin of the deceased: Manoj Sinha
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:32 PM
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक ट्वीट में कहा कि मैं राजौरी में किए गए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों का साथ हैं। उन्होंने घोषणा की कि 'नृशंस हमले में शहीद' हुए नागरिकों में से प्रत्येक के निकटतम रिश्तेदार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस घटना में मारे गए नागरिकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
रविवार को राजौरी जिले में हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। सोमवार को एक पीड़ित के घर के पास एक आईईडी विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक ट्वीट में कहा कि मैं राजौरी में किए गए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों का साथ हैं। उन्होंने घोषणा की कि 'नृशंस हमले में शहीद' हुए नागरिकों में से प्रत्येक के निकटतम रिश्तेदार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
Jammu and Kashmir
सिन्हा ने कहा कि अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। डांगरी हमले और आईईडी विस्फोट के विरोध में राजौरी शहर पूरी तरह से बंद रहा।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।