
liver[/caption]
लीवर हमारे शरीर का सबसे मुख्य अंग है, यदि आपका लीवर ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पा रहा है तो समझिये कि खतरे की घंटी बज चुकी है। वर्तमान में आधुनिक जीवन शैली और महानगरों की चकाचौंध में लीवर की बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है।सबसे ज्यादा एल्काहोलिक लीवर के मरीज सामने आते है, जिसका सबसे बड़ा कारण शराब का अत्याधिक मात्रा में सेवन करना है। विशेषज्ञों की माने तो 60 एम.एल. यानि दो पैग स्माल से ज्यादा शराब का सेवन करने से लीवर की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों की माने तो प्रतिवर्ष दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत लीवर की बीमारी के कारण होती है।