Lucknow News : विधानसभा अध्यक्ष से लिया विधायक विनय वर्मा ने आशीर्वाद
Lucknow News: MLA Vinay Verma took blessings from the Speaker
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:03 AM
Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से उनके कार्यालय में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय वर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।
Lucknow News :
शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अंग वस्त्र पहनाया तथा उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सरकार व अपने क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विधानसभा अध्यक्ष के साथ चर्चा की। विधायक विनय वर्मा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सरल सौम्य व व्यवहारिक व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके विचार तथा मार्गदर्शन पर चलकर युवा जनप्रतिनिधियों को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।