Maut Ki Holi : मिठाई की दुकान में आग लगने से दो श्रमिकों की जिंदा जलकर मौत
Two workers burnt alive due to fire in a sweet shop
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:11 PM
थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि जयपुर-बीकानेर राजमार्ग पर हल्दीराम प्याऊ के पास मिठाई की एक दुकान में देर रात शार्ट सर्किट के कारण लग गई। आग से भवन की ऊपरी मंजिल में सो रहे दो श्रमिकों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
जयपुर। राजस्थान में बीकानेर जिले के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में मिठाई की एक दुकान में आग लग गई। इस हादसे में दो श्रमिकों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि जयपुर-बीकानेर राजमार्ग पर हल्दीराम प्याऊ के पास मिठाई की एक दुकान में देर रात शार्ट सर्किट के कारण लग गई। आग से भवन की ऊपरी मंजिल में सो रहे दो श्रमिकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार निवासी राकेश मंडल (24) और बीकानेर निवासी धन्नेसिंह (25) की रूप में की गई है।
प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।