Noida News : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:52 PM
Noida: नोएडा । विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर गौतमबुद्धनगर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, श्रम विभाग और नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा चाइल्ड लाइन द्वारा डीएलएफ मॉल नोएडा में बाल मजदूरी के प्रति विरोध एवं जागरूकता फैलाने तथा बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
सोशल डेवलपमेंट रिसर्च एंड एक्शन ग्रुुप एवं श्रम विभाग द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बाल श्रम के बारे में जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को बाल श्रम बढऩे के कारणों की जानकारी दी गयी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने बाल श्रम को दिखाया और बताया कि बाल श्रम किस तरह कराया जा रहा हैं।एएचटीयू टीम ने लोगो को बताया कि उनकी टीम किस प्रकार बाल सैनिकों की मदद करती है।
ग्रेटर नोएडा चाइल्ड लाइन टीम ने लोगो से विश्व बाल श्रम निषेध पर संवाद किए लोगो से सवाल पूछे और सही जवाब देने पर उसको उपहार भी दिया गया। कार्यक्रम मे श्रम विभाग के संयुक्त सुभाष यादव, श्रम परिवर्तन आयुक्त डॉ संजय लाल, सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार(एएचटीयू टीम), ग्रेटर नोएडा चाइल्ड डायरेक्टर, डा.माला भण्डारी, प्रोग्राम मैनेजर अदनान उस्मानी, चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर उन्नति, ऋषभ, असद, चाइल्ड लाइन टीम की पूजा, राजकुमारी, अखिलेश आदि मौजूद रहे।